AAP Star Campaigners: AAP के कई प्रमुख नेता दिल्ली और हरियाणा में लोकसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री आतिशी भी प्रचार करेंगे।
AAP Star Campaigners List: देश भर में सियासी दलों का प्रचार अभियान तेजी से जारी है। इस बीच, आम आदमी पार्टी ने हरियाणा और दिल्ली लोकसभा चुनावों के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। दिल्ली के सीएम अरविंद सिंह, जो आप की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आबकारी नीति के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी आम आदमी पार्टी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है, जो दिल्ली और हरियाणा लोकसभा चुनावों के दौरान जारी की गई है।
दिल्ली-हरियाणा के AAP के 40 स्टार प्रचारक
आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेता दिल्ली और हरियाणा में लोकसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पार्टी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हैं।
गोपाल राय, आतिशी समेत कई नाम शामिल
साथ ही राघव चड्ढा, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय, मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत भी हरियाणा में जाएंगे और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इसमें संदीप पाठक, पंकज कुमार गुप्ता, इमरान हुसैन, हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस, बलकार सिंह, मोहिंदर गोयल और अनुराग ढांडा भी शामिल हैं। इसके अलावा, राखी बिड़लान और स्वाति मालीवाल भी अपने पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार अभियान में शामिल होंगे।
दिल्ली लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में अनमोल गगन मान, दिलीप पांडे, दुर्गेश पाठक, जरनैल सिंह, रितुराज झा, राजेश गुप्ता, गुलाब सिंह यादव, संजीव झा, मुकेश अहलावत, शैली ओबेरॉय, अंजलि राय, अखिलेश त्रिपाठी और निम्मी रस्तोगी भी शामिल हैं।

बकाया भुगतान नहीं करने पर सरकारी दफ्तर में कुर्की, मचा हड़कंप
रायपुर: यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर पर किया गया प्रदर्शन
राजस्थान विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कल
योगी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी तेज, अप्रैल में फैसला