Latest Hindi NEWS

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घरों पर तिरंगा फहराने और मां के नाम पेड़ लगाने की अपील

editor
August 14, 2024
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घरों पर तिरंगा फहराने और मां के नाम पेड़ लगाने की अपील
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घरों पर तिरंगा फहराने और मां के नाम पेड़ लगाने की अपील

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ…

  • भारत माता के जयकारों के साथ करनाल में निकली तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ हाथों में तिरंगा थामे चले आमजन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ और भारत माता के जयकारों के साथ शहर के अलग-अलग चौक से होते हुए गुजरा। यात्रा का शुभारंभ रामलीला सभा से हुआ और समापन कुंजपुरा रोड के सनातन धर्म मंदिर पर हुआ।

यात्रा से पूर्व रामलीला सभा के हॉल में जनसमूह को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों से आह्वान किया कि अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले अनेक क्रांतिकारियों को वे नमन करते हैं। उन्होंने आमजन से मां के नाम एक पेड़ लगाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आज खुशी व गर्व का दिन है। भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए तिरंगा यात्रा में पूरे जोश व उल्लास के साथ शामिल होने की अपील की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अपने आसपास के खुले क्षेत्र में पौधारोपण करें ताकि पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखा जा सके। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग हर साल मिलजुल कर स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। देश को गुलामी की जंजीरों से छुटकारा दिलाने के लिये अनेक क्रांतिकारी वीरों ने प्राणों की आहुति दी ताकि लोग खुले में सांस ले सकें। वे ऐसे महान क्रांतिकारी वीरों को नमन करते हैं।

रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई। इस के बाद महर्षि वाल्मीकि चौक से कर्ण गेट के सामने से होते हुए सब्जी मंडी चौक पहुंची। इस दौरान बाजार में लोग हाथों में फूल लिए खड़े थे और यात्रा पर फूलों की वर्षा कर रहे थे। इसके बाद यात्रा नेहरू प्लेस की तरफ बढ़ी, वहां पर कहीं बच्चों ने तो कहीं बुजुर्गों ने यात्रा का स्वागत किया। यहां से यात्रा महावीर दल फिर सनातन धर्म मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ।

इस मौके पर पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, भाजपा नेता अशोक बिंदल ने भी विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला, पूर्व मीडिया को-आर्डिनेटर जगमोहन आनंद, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बृज गुप्ता मौजूद रहे।

Source: https://prharyana.gov.in/

Related Articles
  • नशा तस्कर या तो पंजाब से भाग रहे हैं या जेलों में जा रहे हैं, भगवंत मान सरकार की नशा विरोधी मुहिम एक काफिला बन गई है: हरपाल चीमा‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को मिली बड़ी सफलता !
  • 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा, कानून अपना काम करेगा: कुलदीप सिंह धालीवालबटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल !
  • पंजाब के शैक्षणिक संस्थानों में भाजपा के ऐसे नेताओं को बिल्कुल भी घुसने नहीं दिया जाएगा: बड़िंग‘आप’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन !
  • लुधियाना में विजिलेंस का ‘ट्रैप’: जिला उद्योग केंद्र के दो अधिकारी और एक सहायक ₹30,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
↑
© Copyright 2026, All Rights Reserved
Exit mobile version