राज्यदिल्ली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार प्राप्त करते हुए कहा, ‘यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं…’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कामों के लिए यह पुरस्कार मिला है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुधार में उनके काम के लिए मिला।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं का है, जो अपने साहस, मेहनत और संकल्प से समाज में बदलाव ला रही हैं।”उन्होंने कहा कि सशक्त समाज की नींव महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन है, और दिल्ली सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है।

सरकार की महिला सशक्तिकरण की कोशिश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई योजनाएं ला रही है। दिल्ली सरकार ने पहले ही महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, महिला हेल्पलाइन, मोहल्ला मार्शल और सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क शुरू कर दिया है। इन योजनाओं को आने वाले वर्षों में मजबूत किया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए नारी उद्यमिता योजना शुरू की है. इस योजना के तहत महिलाओं को व्यापार प्रशिक्षण और ब्याज मुक्त ऋण मिलता है। इसके अलावा, सुरक्षित दिल्ली अभियान में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष गश्ती दल और स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम लगाए गए हैं।

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रेरणा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में महिलाओं की शिक्षा, न्याय और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। महिलाओं को आज भी उनके आदर्श से प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘जब महिलाएं सशक्त होंगी, तो समाज और राष्ट्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। महिलाओं को सहयोग की आवश्यकता नहीं है, बल्कि बराबरी के मौके भी मिलने चाहिए। महिला विकास के नए लक्ष्य, “हमारी सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है”,

दिल्ली सरकार ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में 200 नए स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे, जो महिलाओं को डिजिटल शिक्षा, स्टार्टअप्स और नए रोजगार के अवसरों के लिए प्रशिक्षित करेंगे। साथ ही, हर जिले में एक महिला सहायता केंद्र बनाया जाएगा, जहां किसी भी तरह की परेशानी में फंसी महिलाओं को तत्काल सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर दिल्ली की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार हर तरह से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की कोशिश कर रही है। उन्हें यह भी बताया कि दिल्ली सरकार महिला सशक्तिकरण को सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक आंदोलन बना रही है, जिससे हर मां, बहन और बेटी को समान अवसर और सुरक्षा मिल सके। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस समारोह में कई प्रसिद्ध महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। महिलाओं के प्रति समाज में बढ़ते सकारात्मक बदलाव की सभी ने सराहना की और सरकारी कार्यक्रमों का समर्थन किया।

For more news: Delhi

Related Articles

Back to top button