नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नेपाल में भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पूरा भारत एकजुटता के साथ नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान पशुपतिनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकसंतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा लापता लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

त्योहार से पहले छापेमारी, मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स से कार्बाइड गन और विस्फोटक बरामद
इंदौर-राघौगढ़ राजमार्ग पर 19 अंडरपास तैयार होने की राह में तेजी, डेढ़ महीने में पूरा होगा काम
दिल्ली में अगले 9 दिनों तक जहरीली हवा का अलर्ट, खराब AQI से बढ़ी चिंता
ग्वालियर में अवैध पटाखों पर पुलिस की कार्रवाई, विस्फोटक सामग्री के साथ दो आरोपी पकड़े