मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी ईद मिलादुन्नबी की बधाई
रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग एवं शहर सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद स.अ.व. के जन्मदिवस "जशने ईद मिलादुन्नबी" की बधाई एवं मुबारकबाद दीं। पैग़म्बर साहब के जन्मदिवस के अवसर पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी द्वारा आयोजित जुलूसे मुहम्मदी एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को दी गई । इस अवसर पर श्री साय ने भी हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग एवं शहर सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों को एवं मुस्लिम समाज को पैग़म्बर साहब के जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री साय ने कहा कि पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद ने जो आपसी भाईचारा और मुहब्बत का संदेश दिया है उसे आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस मौके पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सद्र सोहेल सेठी एवं बदरुद्दीन खोखर भी उपस्थित थे

लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय गुणवत्ता नियंत्रण कार्यशाला का आयोजन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे शुभारंभ
भोपाल में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, कुछ स्कूलों में छुट्टी
दिवाली पर भक्तों को राहत, काशी विश्वनाथ धाम में जारी रहेगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग
अवैध शराब पर सख्ती की तैयारी, सीएम डॉ. यादव ने जताई प्राथमिकता