मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण, साफ नीयत और ईमानदारी से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर देती है, इसका लाभ उठाकर सदा सीखने की ललक रखनी चाहिए। उन्हें आमजन के जीवन को बेहतर एवं सरल बनाने के लिए बिना अहम के नई संभावनाओं को तलाशते रहना चाहिये।
श्री पंत बुधवार को शासन सचिवालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा-2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों से परिचय कर उनसे अनुभव भी पूछे। मुख्य सचिव ने भी इन अधिकारियों के साथ डिस्ट्रिक्ट ट्रैनिंग के अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया कि ट्रैनिंग के दौरान उन्हें कई अनुभवी एवं कर्मठ अधिकारियों का सानिध्य मिला एवं उनसे सीखी हुई बारीकियों ने चुनौतियों से पार पाने की दिशा में हमेशा पथ प्रदर्शक का काम किया।
मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान विविधताओं से भरा प्रदेश है जहाँ नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, खनिज, पेयजल, सिंचाई, आदि के क्षेत्र में चुनौतियों के साथ-साथ सम्भावनायें भी मौजूद हैं। इस दिशा में हम प्रदेश के विकास की सोच के साथ आगे बढ़कर काम कर सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्व्वल भविष्य की शुभकामनाए दी।
इस दौरान वर्ष 2023 बैच के राजस्थान कैडर के 9 प्रशिक्षु अधिकारी श्री अक्षत कुमार सिंह, श्री अवुला साईकृष्णा, श्री नयन गौतम, श्री भरत जय प्रकाश मीना, महिमा कसाना, श्री माधव भारद्वाज, श्री रजत यादव, श्री राहुल श्रीवास्तव और सोनू कुमारी उपस्थित रहे।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए तीन किस्तों में लिया जाएगा ₹4,000 करोड़ का ऋण
नक्सलवाद के खौफ से बाहर निकल रहे गांव, अब ग्रामीणों की समस्याएं जानने पहुंच रही प्रशासनिक टीमें
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
जबलपुर पुलिस ने 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये कीमत का 871 किलो 95 ग्राम गांजा, 412 नग पेंट के डिब्बे एवं तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर किया जब्त