CISF युवा के पिता की अंगुली काटने का मामला
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने एसपी भिवानी को राजस्थान में तैनात CISF जवान के पिता की तोशाम में अंगुली काटने के मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीड़ित परिवार पर हमला करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जो जांच तोशाम से बाहर किसी अधिकारी से कराई जाएगी।
गृह मंत्री अनिल विज बुधवार को अपने आवास पर प्रदेश के हर कोने से आए लोगों से उनकी शिकायतें सुन रहे थे। सीआईएसएफ जवान ने बताया कि उनके पिता को गत दिनों जमीनी कब्जे के मामले में कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था, जिसमें उनकी एक अंगुली काट दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आरोपी अब अपने पिता और परिवार को धमकियां दे रहे हैं।

हार्दिक राठी के परिवार से मिले पंजाब सीएम भगवंत मान, कहा– खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं !
जल विवाद पर पंजाब के हितों की मजबूती से रक्षा कर रही है पंजाब सरकार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान !
बुढ़ापा पेंशन के नियमों में फेरबदल पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का भाजपा सरकार पर निशाना !
ज़हरीला पानी पीने को मजबूर है जनता, AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल !