पंजाब के CM Bhagwant Mann ने कहा हरियाणा में ‘कलर कोडेड स्टाम्प पेपर सिस्टम’ लागू करेंगे।

CM Bhagwant Mann:-

CM Bhagwant Mann: व्यापारियों से बात करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा में सुविधाएं शुरू करेंगे। अब हरियाणावासी भी पंजाब और दिल्लीवासी की तरह सुविधाएं प्राप्त करेंगे। मान ने कहा कि हमने पंजाब में सिंगल विंडो सिंगल पैन लागू किया। एक पैन से शुरू हुआ हर काम एक पैन नंबर से खत्म होना चाहिए।

रविवार को पानीपत के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। उन लोगों ने व्यापारियों से बात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 12.5 में से 7 प्रतिशत वैट कम किया है, जिससे दो हजार करोड़ का कलेक्शन बढ़ा है।

आप ने दिल्ली और पंजाब के व्यापारियों के हित में सरकारी योजनाएं बनाई हैं। व्यापारियों ने इस दौरान पंजाब के सीएम से एनओसी प्रक्रिया के बारे में पूछा। उनका कहना था कि हरियाणा में बिजली की एक बहुत बड़ी समस्या है। बिजली के बहुत हाई रेट हैं और पावर कट बहुत ज्यादा है, जिससे इंडस्ट्री प्रभावित होती है।

जीएसटी टैक्स स्लैब कपड़े के लिए एक ही होने चाहिए और पोर्टल को सरल बनाना चाहिए।

‘हरियाणा में जो दिक्कतें, पहले दिल्ली और पंजाब में थीं’

स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज को और सहयोग व बल देने की जरूरत है, इसके लिए पंजाब में क्या किया जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि ये कोई राजनीतिक सभा नहीं है। व्यापारियों के साथ ये समस्याएं हरियाणा में ही नहीं हैं। दिल्ली और पंजाब में पहले भी यही समस्याएं थीं।

यही दिक्कतें आज राजस्थान और मध्य प्रदेश की भी हैं। इंडस्ट्री सरकार का सबसे बड़ा कमाऊ पूत होता है और उस कमाऊ बेटे को नालायक कहा जाता है। उसको कई नाम दिए जाते हैं जैसे टैक्स चोर और लूट कर खा गए। जो इतने लोगों को रोजगार देते हैं उनके साथ कभी बात तो कर लो, लेकिन कोई बात ही नहीं करता।

पंजाब में सिंगल विंडो सिंगल पैन लागू

मान ने कहा कि पंजाब में एक विंडो सिंगल पैन लागू किया गया है। जिसमें एक पैन से शुरू हुआ काम एक पैन नंबर से समाप्त होना चाहिए। पंजाब के व्यापारियों ने कई सुझाव दिए, जिसके आधार पर हमने कानून बनाया। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद थे।

Exit mobile version