राज्यपंजाब

सीएम भगवंत मान का विद्यार्थियों के लिए तोहफा, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नई सुविधाएं मिली

सीएम भगवंत मान: 205 सरकारी स्कूलों को ये सुविधाएं मिलेगी

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। सीएम भगवंत मान ने इन विद्यार्थियों के लिए एक ऐसी पहल शुरू की है जो उनकी यात्रा को आसान बनाएगी और उनके आत्मविश्वास को बढ़ा देगी। अब पंजाब सरकार ने इन बच्चों को बसों की सुविधा दी है, जिससे उन्हें स्कूल जाना बहुत आसान होगा। अब उनका सफर और भी सुरक्षित और आरामदायक होगा, इसलिए यह कदम छात्रों को शिक्षा के प्रति और भी प्रेरित करेगा।

205 स्कूलों को लाभ मिलेगा

सीएम भगवंत मान ने कहा, “अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी बसों में यात्रा करते हुए अपने आत्मविश्वास को महसूस करेंगे।” यह सुविधा बच्चों को पहले कभी किसी सरकार ने नहीं दी थी। इस योजना के तहत 205 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को स्कूल जाने के लिए बसों की सुविधा दी गई है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के स्कूल जा सकें।

अब यात्रा आसान होगी।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के दूर और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को इस पहल से फायदा होगा, जहां पहले स्कूल तक पहुंचने में कठिनाई हुई थी। अब उनकी यात्रा की चिंता नहीं रहेगी, जिससे वे स्कूल में अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

Related Articles

Back to top button