पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिल्ली पुलिस पर कड़ा हमला बोला है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिल्ली पुलिस पर कड़ा हमला बोला है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उनके परिवार की औरतों के कपड़े वाले संदूक तक की जांच की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उनके दिल्ली स्थित सीएम हाउस कपूथरला हाउस में रेड की। हर जगह तलाशी ली। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये सब बीजेपी की हार का शोर है। इस तरह से सीएम के आवास पर छापेमारी करना बहुत गलत है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बीजेपी वालों का घर दिल्ली पुलिस के दफ्तर से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर है। क्या दिल्ली पुलिस उनके घरों पर छापे डालने का साहस करेगी? उनका प्रश्न था कि क्या पुलिस को सिर्फ आम आदमी पार्टी और पंजाब के लोगों के साथ ऐसा करने का साहस और अनुमति मिली है?
आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुँची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बाँट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। इस सब पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही।
एक तरिके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 30, 2025
अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की
आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि BJP ने इस मामले में गड़बड़ की है। बीजेपी (BJP) के नेता खुलेआम लोगों को धन, जैकेट, साड़ियां और जूते देते हैं। चुनाव आयोग और पुलिस सब देखते हुए भी अनजान हैं। बीजेपी (BJP) कानून को मज़ाक मान रहा है। वहीं दूसरी ओर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के घर में बिना किसी साक्ष्य के छापे डाल रहे हैं। क्या यह गुंडागर्दी नहीं है? BJP ने सरकारी व्यवस्था को अपने हाथ में ले लिया है। लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। न सिर्फ पंजाब के लोगों द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री का अपमान हुआ है, बल्कि हर पंजाबी का भी अपमान हुआ है। जनता अब चुप नहीं रहेगी।
पंजाब CM के घर रेड में चुनाव आयोग को क्या मिला?
जो बीजेपी के नेता खुले आम पैसे और समान बांट रहे हैं, उन पर रेड मारने की हिम्मत चुनाव आयोग कब करेगा? https://t.co/dNW6Mr7rjY
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2025
जानिए पूरी बात।
आपको बता दें कि चुनाव आयोग की टीम 30 जनवरी गुरुवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निवास पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि कपूरथला हाउस से धन बांटे जाने की शिकायत मिली थी। हम इसकी जांच करने आए हैं। दिल्ली की राजनीति में आरोपों का दौर फिर से शुरू हो गया है।
For more news: Punjab

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत