डॉक्टरों-शिक्षकों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का तोहफा, प्रमोशन की मिली अनुमति और बढ़ा DA 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्टरों और शिक्षकों को बड़ी सौगात दी: DA बढ़ा, जानें अब कितनी सैलरी मिलेगी

पंजाब में फिर से खुशहाली आई है, क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य के हर व्यक्ति का पूरा ध्यान रखते हैं और बार-बार उनके लिए योजनाएं लाते रहते हैं। मान सरकार ने एक बार फिर से शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग  के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। भगवंत मान सरकार ने लंबे समय से चली आ रही डॉक्टरों की मांग को पूरा करते हुए नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

पंजाब स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल अधिकारी के लिए संशोधित मोडिफाई एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्कीम मंजूरी दी गई है। इस योजना में चिकित्सा अधिकारियों को उनके सेवाकाल में अधिक वेतन मिलेगा। डॉक्टरों को प्रवेश वेतन 56,100 रुपये प्रतिमाह मिलेगा; पाँच वर्ष की सेवा के बाद 67,400 रुपये प्रतिमाह; दसवीं वर्ष की सेवा के बाद 83,600 रुपये प्रतिमाह; और पंद्रहवीं वर्ष की सेवा के बाद 1,22,800 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।

मान सरकार की यह योजना उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होगी जो 17.07.2020 से पहले नौकरी में आए थे। और पंजाब सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम 2021 के अनुसार वेतन मिलता था। यह योजना एक जनवरी 2025 से लागू होगी, साथ ही भत्ता की मंजूरी भी मिलेगी। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्कूल शिक्षा विभाग से पीआईसीटीईएस में काम करने वाले कंप्यूटर शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की अनुमति दी है।

वित्त विभाग ने पीआईसीटीईएस के सभी नियमित कर्मचारियों को 33 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने की अनुमति दी है। इससे वर्तमान डीए दर 148 से 181 प्रतिशत हो जाएगी। जनवरी 2025 से यह वृद्धि लागू होगी और जनवरी 2025 के वेतन के साथ मिलेगी।

महिलाओं को बहुत जल्द एक हजार रुपये मिलेंगे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले कहा था कि पंजाब की महिलाओं को जल्द ही एक हजार रुपये देंगे। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का वादा किया था। अब मुख्यमंत्री मान ने सभी महिलाओं को एक हजार रुपये देने की घोषणा की है। आने वाले बजट में इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी चौथी बार लगातार जीतने जा रही है और 60 से ज्यादा सीटों पर भी जीतने जा रही है, जो इतिहास बन जाएगा।

For more news: Punjab

Exit mobile version