मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सड़क सुरक्षा फोर्स ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान: सड़क सुरक्षा बल ने 669 घटनाओं पर पहुंचकर 542 घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में गठित सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दिसंबर 2024 तक, सड़क सुरक्षा बल ने 669 घटनाओं पर पहुंचकर 542 घायलों को प्राथमिक उपचार और अस्पताल में भर्ती कराकर बहुमूल्य जीवन बचाया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब सरकार  की पहल के तहत सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को जीवन बचाने में मदद करने के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

सड़क सुरक्षा बल के जवान 24×7 तैनात हैं

आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने सड़क सुरक्षा बल के तहत विशेष रूप से “एंजल स्कीम” और “रोड सेफ्टी फोर्स” बनाए हैं, जो अब तक सड़क दुर्घटनाओं के दौरान लोगों की मदद करने में काफी प्रभावी हैं। इस बल के तहत पंजाब के बरनाला जिले में सात गाड़ियां 24×7 तैनात हैं, जो दुर्घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार देते हैं।

इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल-112 और पीसीआर पार्टियों को स्थापित किया गया

पंजाब के बरनाला जिले में सड़क सुरक्षा बल के साथ ही पांच वाहन इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल-112 के तहत तैनात हैं और शहर में पांच पीसीआर पार्टियां नियुक्त की गई हैं। इन सभी उपायों ने सड़क दुर्घटनाओं में मौत दर को कम किया है।

सड़क सुरक्षा बल में 1600 लोगों की भर्ती

सड़क सुरक्षा बल में पंजाब में 1600 पुलिसकर्मी हैं, और हर 30 किलोमीटर पर एक सड़क सुरक्षा वाहन है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की इस पहल से सड़क सुरक्षा में सुधार हुआ है और लोगों की जान बचाई जा रही है।

For more news: Punjab

Exit mobile version