CM Bhajan Lal Sharma का नीमराना दौरा
CM Bhajan Lal Sharma नीमराना में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह ओला के पैतृक गांव माजरा काठ पहुंचे। श्री शर्मा ने स्व. सुरेन्द्र सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने स्व. सुरेन्द्र सिंह के परिवारजनों से मुलाकात की एवं उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार को हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, विधायक श्री जसवंत सिंह यादव, श्री बाबा बालकनाथ, श्री देवीसिंह शेखावत, श्री कुलदीप धनकड़ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सहायक उपनिरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह का 11 दिसंबर, 2024 को जयपुर के अक्षयपात्र चौराहा जगतपुरा पर वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
source: http://dipr.rajasthan.gov.in

विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नर, एडीजी, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तानों को दिए सख्त निर्देश
दिल्ली में वोटर बनने का फिर मौका, SDD लिस्ट में नाम है तो ऐसे जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम
रीलबाजी के चक्कर में फंसा कार मालिक, कोरबा में महिलाओं का वीडियो वायरल