CM Bhajanlal Sharma की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात
- कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम राजस्थान के लिए साबित होगा वरदान
CM Bhajanlal Sharma ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल से मुलाकात कर ’कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जल संचय के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ’कर्मभूमि से मातृभूमि’ कार्यक्रम की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रवासी बंधुओं की जनभागीदारी के माध्यम से मातृभूमि के विकास में योगदान के रूप में राजस्थान राज्य में भूजल स्तर में बढ़ोतरी के लिए 45 हजार ट्यूबवेल रिचार्ज स्ट्रक्चर का निर्माण होगा। यह अभियान प्रदेश में वाटर रिचार्ज के क्षेत्र में वरदान साबित होगा।
उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अंतर्गत राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं बिहार के प्रवासी बंधुओं द्वारा भूजल पुनर्भरण हेतु आधुनिक रिचार्ज शाफ्ट्स का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी एवं जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री की केन्द्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया से मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में युवाओं के रोजगार व कौशल विकास के लिए किए जा रहे कार्यों एवं अन्य जनकल्याणकारी विषयों पर सार्थक चर्चा की।
source: http://dipr.rajasthan.gov.in

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण
अमित शाह की मौजूदगी में महिलाओं के खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की राशि
छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में ₹5.60 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी
जगदलपुर में युवा संवाद, केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से किया राष्ट्र निर्माण का आह्वान