CM Bhajanlal Sharma: पूर्व उपराष्ट्रपति श्री शेखावत का सार्वजनिक जीवन एक अजातशत्रु का जीवन था।
CM Bhajanlal Sharma ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ‘बाबोसा‘ स्व. भैरों सिंह शेखावत की 101वी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि श्री भैरों सिंह जी तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वे राजस्थान के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक तथा भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। पूर्व उपराष्ट्रपति श्री शेखावत का सार्वजनिक जीवन एक अजातशत्रु का जीवन था।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भैंरोसिंह जी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी तथा लालकृष्ण आडवानी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सत्य और लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा निभाते हुए आपातकाल के दौर में लोकतंत्र को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्व. श्री शेखावत ने बालिकाओं का उत्थान एवं कल्याण, शिक्षा को बढ़ावा देना, अनुसूचित जाति जनजाति सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
source: http://dipr.rajasthan.gov.in

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को मिलेगी नई पहचान, दिसंबर 2026 तक तैयार होगा आधुनिक ट्रैक
अयोध्या की बदली तस्वीर पर CM योगी का पोस्ट, रामपथ से एयरपोर्ट तक गिनाईं विकास की उपलब्धियां
BJP में जिला कार्यकर्ताओं को मिलेगा 40% पद, नई पीढ़ी तैयार करने पर नितिन नवीन का जोर
योगी सरकार की पहल से आत्मनिर्भर बनेंगे दिव्यांगजन, उत्पादों की बिक्री के लिए मिलेगा मंच