CM Bhajanlal Sharma का रैवासा धाम दौरा
– CM Bhajanlal Sharma ने रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य जी महाराज के देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जानकी नाथ मंदिर में नए पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास जी महाराज की चादरपोशी कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र के रैवासा धाम में अग्र पीठाधीश्वर राघवाचार्य जी महाराज के देवलोक गमन पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्री शर्मा रैवासा के नए पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास जी महाराज की चादरपोशी कार्यक्रम में शामिल हुए तथा माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर महाराज श्री से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री धनश्याम तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री को रैवासा धाम के प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी भी दी।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा, राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह बाजौर, विधायक श्री गोवर्धन वर्मा, श्री सुभाष मील, पूर्व सांसद श्री सुमेधानंद सरस्वती सहित साधू-संत व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
Source: https://dipr.rajasthan.gov.in/

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत