CM Dhami ने सरस मेला-2024 का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य के 25 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी

उत्तराखंड के CM Dhami ने रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में सरस मेला-2024 का उद्घाटन किया

उत्तराखंड के CM Dhami ने रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में सरस मेला-2024 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने महिलाओं के उत्पादों की प्रशंसा की। साथ ही इन वस्तुओं को खरीदा भी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच इन मेलों से मिलता है। उनका कहना था कि देश भर में महिला सशक्तीकरण का प्रतीक सरस मेला है। सरकार ने अब तक एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है। वहीं, राज्य के 25 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का दावा किया। CM Dhammi ने महिलाओं के उत्पादों को प्रदेश भर में बेचने का भी वादा किया है। उनका कहना था कि महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उत्कृष्ट काम कर रही हैं। सरस मेला भी स्थानीय उत्पादों और स्थानीय संस्कृति को मंच दे रहा है। धामी ने कहा कि राज्य सरकार हर स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है।

CM ने कहा कि राज्य में कोरोना काल के दौरान स्वयं सहायता समूहों को 84 करोड़ रुपये दिए गए थे। इसके अलावा, 51 करोड़ रुपये 43 हजार सक्रिय समूहों को दिए गए। राज्यभर में 67 हजार स्वयं सहायता समूहों से पांच लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं, उन्होंने कहा। साथ ही 53 हजार स्वयं सहायता समूहों को भी ऋण दिया गया। साथ ही 24 ग्रोथ सेंटर भी बनाए गए हैं।

Exit mobile version