मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समूहों को देंगे सौगात
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में म. प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण देंगे और डीडीयूजीकेवाय द्वारा प्रशिक्षित बेटियों को नियुक्ति पत्र देंगे। कार्यक्रम में मिशन के अन्य कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा, साथ ही भोपाल शहर में चल रहे जैविक हाट बाजार के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर महिला स्व सहायता समूहों द्वारा प्रस्तुत उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखेंगे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी उपस्थित रहेंगें।
महाराष्ट्र ग्रामीण आजीविका मिशन के डिजिटल ई-प्रयोगशाला, “आजीविका अनुभूति” का विमोचन होगा। सीहोर जिले में वित् तीय साक्षरता अभियान का शुभारंभ, प्रदेश के छह प्रमुख शहरों भोपाल, इन् दौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और धार में जैविका हाट बाजारों का उद्घाटन, वित्तीय साक्षरता अभियान का शुभारंभ, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवाय) अंतर्गत विशेष रूप से युवितयों के लिये 05 प्रशिक्षण बैच, आरसेटी के माध्यम से बालाघाट, डिण्डोरी एवं अलीराजपुर जिलों में पारंपरिक कला एवं शिल्प के प्रोत्साहन हेतु कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ, डीडीयूजीकेवाय अंतर्गत 1000 युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदाय किए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, भोपाल में चलित जैविक हाट बाजार के लिए तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस मौके पर भोपाल जिले के दो स्व-सहायता समूहों को 10 से 10 लाख रूपये का बैंक ऋण भी प्रतीकात्मक रूप से दिया जाएगा।
For more news: MP

दिल्ली के IITF-2026 में चमकेगी बिहार की विरासत, भागलपुरी सिल्क और मधुबनी पेंटिंग होंगे आकर्षण
पानीपत को बड़ी सौगात, 1.51 करोड़ रुपये से सुधरेंगी सड़कें और पेयजल व्यवस्था
जज पर FIR दर्ज करने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई, TI को SSP ने भेजा लाइन अटैच
भोपाल में विधायक विश्राम गृह के कमरे में मिला युवक-युवती का जोड़ा, पुलिस की वर्दी देख विधायक भी हैरान