मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्रीगण देवी अहिल्याबाई की स्मृति में महेश्वर में पौधरोपण करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा राज्य सरकार ने डेस्टिनेशन कैबिनेट की ऐतिहासिक पहल की है। यह पहल भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पर्यटन को बढ़ावा देने की सोच को साकार करती है। राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक शुक्रवार, 24 जनवरी को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी महेश्वर में होगी, जो देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई का पूरा जीवन लोक कल्याण और सुशासन के लिए समर्पित था।
देवी अहिल्याबाई द्वारा महिला सशक्तिकरण, किसान-कल्याण और सुशासन की दिशा में दिखाए गए रास्ते पर चलकर समग्र विकास को चरितार्थ करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। राज्य की नीति और निर्माण में लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सिद्धातों और आदर्शों को शामिल किया जाएगा। सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं, जो उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं।
महेश्वर शहर कैबिनेट के प्रमुख आकर्षण
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वर घाट पर माँ नर्मदा की आरती करेंगे।
- लोकमाता देवी अहिल्याबाई की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे।
- यह पौधरोपण लोकमाता देवी अहिल्याबाई की स्मृति में होगा।
- महेश्वर में माँ नर्मदा के घाटों के अलावा नगर भी सजाया जाएगा।
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वरी साड़ी बनाने वाली महिलाओं से चर्चा करेंगे।
- मंत्रि-परिषद के सदस्यों को लोकमाता देवी अहिल्याबाई का महल देखना होगा।
For more news: MP

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत