CM Dr. Yadav ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का किया अभिवादन
- मुख्यमंत्री श्री फडणवीस को दी बधाई
- उप मुख्यमंत्री द्वय श्री शिंदे और श्री पवार को भी दी बधाई
CM Dr. Yadav मुम्बई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री फडणवीस द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के बाद उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर श्री एकनाथ शिंदे तथा श्री अजीत पवार को भी आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से उपस्थित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की और उनका अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन और महाराष्ट्र में श्री फडणवीस के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने से राज्य में समग्र विकास एवं लोक-कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का स्वरूप विकसित भारत – विकसित महाराष्ट्र के संकल्प को साकार करने में भी सहायक होगा।
source: http://www.mpinfo.org

मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर किस्त जारी, रांची की महिलाओं को मिले 98.50 करोड़ रुपये
कैदियों के हाथों बनी मिठाइयों की भारी डिमांड, चंडीगढ़ में दुकानों पर लगी लंबी कतारें
वाहन सुपुर्दनामे के मामलों में राहत, दुर्ग में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
राजस्थान के बानसूर से अमेरिका तक पहुंचा हैरी बॉक्सर, लॉरेंस गैंग के इस गुर्गे पर 10 से ज्यादा केस