CM Dr. Yadav ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दिए संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़, विकास के नए सोपानों की ओर बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ द्वारा अपने स्थापना दिवस पर राज्य उत्सव का आयोजन हर्ष और प्रसन्नता का विषय है। मध्यप्रदेश से अलग होकर ही छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का बहुत पुराना संबंध है, दोनों राज्य, विकास और जन कल्याण की दिशा में समन्वित रूप से प्रगति पथ पर अग्रसर होने के लिए संकल्पबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ से बड़े समूह में आने वाले हाथियों की सूचना के आदान-प्रदान और उनके प्रबंधन के संबंध में कार्य योजना बनाने पर भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।
source: http://www.mpinfo.org

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत