ट्रेंडिंगभारत
Trending

वैष्णो देवी धाम में आध्यात्मिक क्रांति: कटड़ा में बनेगा भव्य वैश्विक संग्रहालय, श्रद्धालुओं का बीमा कवर अब ₹10 लाख

पराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटड़ा में वैश्विक संग्रहालय और फ्री नीट कोचिंग को मंजूरी दी। श्रद्धालुओं का बीमा कवर दोगुना किया।

नई दिल्ली/जम्मू: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) की बैठक में श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर मुहर लगी है। बोर्ड ने कटड़ा के नटाली क्षेत्र में माता वैष्णो देवी को समर्पित एक अत्याधुनिक वैश्विक संग्रहालय (Global Museum) बनाने की मंजूरी दी है, जो दो साल के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा।

लाइट एंड साउंड शो से जीवंत होगी पौराणिक कथाएं एशियन हेरिटेज फाउंडेशन के सहयोग से बनने वाला यह संग्रहालय आधुनिक तकनीक और धार्मिक शिक्षा का अनूठा संगम होगा। यहाँ लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से माता की पौराणिक कहानियों को श्रद्धालुओं के सामने जीवंत किया जाएगा। यह केंद्र कटड़ा में आने वाले यात्रियों के लिए आस्था के साथ-साथ ज्ञान का भी बड़ा केंद्र बनेगा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीमा कवर को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख करने का बड़ा निर्णय लिया है। इसके साथ ही, यात्रा मार्ग पर काम करने वाले सेवादारों के पुनर्वास की योजना और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक विशेष रणनीति समिति का गठन किया गया है।

युवाओं के लिए मुफ्त नीट (NEET) कोचिंग और नौकरियां स्थानीय युवाओं के भविष्य को देखते हुए बोर्ड ने दो बड़ी घोषणाएं की हैं:

  • बोर्ड में खाली पड़े पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

  • आसपास के क्षेत्र के होनहार युवाओं के लिए मुफ्त नीट (NEET) कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे।

  • जम्मू क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की जाएगी।

स्थानीय अर्थव्यवस्था और हरित योजना 2026-27 स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए अब माता का प्रसाद और अन्य सामग्री स्थानीय स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और उद्यमियों से ही खरीदी जाएगी। इसके अलावा, ‘हरित योजना 2026-27’ को मंजूरी दी गई है, जिसका लक्ष्य कटड़ा को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। यात्रा मार्ग का चौड़ीकरण और क्षतिग्रस्त स्कूलों का नवीनीकरण भी इस योजना का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button