राज्य सरकार के विगत कार्यकाल में पोषण सखी के पुनर्बहाल के निर्णय पर हर्ष जताते हुए CM Hemant Soren का किया अभिनंदन।
CM Hemant Soren एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचीं पोषण सखी दीदियों ने मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विगत कार्यकाल में राज्य सरकार द्वारा पोषण सखी के पुनर्बहाल के निर्णय पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति पोषण सखी दीदियों ने आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। मौके पर मुख्यमंत्री सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर पोषण सखी दीदियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आपके हक-अधिकार को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। आप सभी पोषण सखी दीदियां सरकार की आँख, नाक और कान बनकर साथ दिया है। आने वाला नया वर्ष आपकी जिंदगी में ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आए। आपका परिवार सुख-समृद्धि के साथ जीवन व्यतीत करे, यही कामना करता हूं।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आगे कहा कि यह सरकार आपके उम्मीद और आकांक्षाओं की सरकार है। आप सभी का कर्तव्य है कि आप ईमानदारी पूर्वक अपने कार्य को अंजाम देंगे। मैंने पहले भी कई बार कहा है कि हमारी सरकार शहर नहीं बल्कि गाँव से चलने वाली सरकार है। हमारी सरकार आने वाली पीढ़ियों का तकदीर एवं तस्वीर कैसे बदल सकें, अधिक से अधिक रोजगार का सृजन कैसे उत्पन्न कर सकें, इसके प्रति संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ रही है।
source: http://prdjharkhand.in

IIT पटना के सहयोग से बदलेंगे 46 पॉलिटेक्निक, ड्रोन-रोबोटिक्स की मिलेगी ट्रेनिंग
MP-UP में पानी की बड़ी पहल, केन-बेतवा परियोजना पर तेज काम; 7 दशक पुराना जल विवाद भी चर्चा में
डिग्री-डिप्लोमा के बाद नौकरी की तलाश? MP की सीखो-कमाओ योजना में 29 साल तक के युवाओं को मौका
MP में पानी के सफर का बदलेगा सिस्टम! क्रूज-बोट के लिए बनेगी अलग अथॉरिटी