CM Mann: आने वाले मैचों के लिए टीम को शुभकामनाएं
CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत की सराहना करते हुए कहा कि 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड के दल को पेनल्टी शूटआउट में हराया।
टीम को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के दौरान विशेष रूप से शूट आउट में उल्लेखनीय खेल का प्रदर्शन किया जिससे टीम पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह हर देशवासी के लिए गर्व और संतुष्टि का क्षण है क्योंकि खिलाड़ियों ने टीम को इस ऐतिहासिक जीत तक पहुंचाया है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर एक नई सफलता की कहानी लिखेगी।
भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि पूरा देश इस ऐतिहासिक क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जब राष्ट्रीय खेल का प्राचीन गौरव बहाल होने की दहलीज पर है।
उन्होंने कहा कि पूरा देश भारतीय हॉकी टीम के नायकों के पदक के साथ घर लौटने पर उनका उत्साहजनक स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

पंजाब को भी पीछे छोड़ने वाले विदिशा में फिर जली पराली, प्रशासन ने की कार्रवाई
दुर्ग में स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघले लोहे से झुलसे ठेकेदार ने तोड़ा दम
अमृतसर एयरपोर्ट के पास ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून पर प्रतिबंध
Dussehra 2026: राजस्थान में कहीं रावण की पूजा, कहीं पैरों से कुचलकर किया जाता है वध