CM Mohan Yadav ने खजराना गणेश मंदिर परिसर में नवनिर्मित भक्त निवास, संत निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान का किया लोकार्पण
- सेवा के लिये धन से बड़ा मन जरूरी
- खजराना गणेश के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि, उन्नति और विकास की प्रार्थना की
- CM Mohan Yadav: सेवा के भाव से किये गये कार्य सदैव रहतें हैं याद
CM Mohan Yadav ने कहा है कि धन तो सबके पास होता है, लेकिन सेवा के लिये धन से बड़ा मन होना चाहिए। पूरे मन से सेवा के लिए किये गये कार्य सदैव याद रखें जाते हैं। खजराना गणेश मंदिर में भक्त निवास, संत निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान का निर्माण दर्शनार्थियों के लिए लाभकारी होगा। सेवा का यह विशिष्ट भाव समाज को एक नई दिशा देने का काम करता है, जो प्रशंसनीय है। मंदिर परिसर में किया गया यह निर्माण एक सौगात है। राज्य सरकार ऐसे सेवा कार्य करने वालों का सदैव अभिनंदन करती है।

CM Mohan Yadav इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। CM Mohan Yadav ने भगवान श्री खजराना गणेश के दर्शन कर प्रदेश के विकास और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से पूजन करवाया। इस अवसर पर CM Mohan Yadav ने मंदिर परिसर में 20 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित भक्त निवास, संत निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान का लोकार्पण किया। CM Mohan Yadav ने इन कार्यों के लिये दानदाता श्री बालकृष्ण छावछरिया के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि इंदौर के प्रख्यात खजराना गणेश मंदिर परिसर में देश-विदेश से आने वाले भक्तों की सेवा और सुविधा के लिए श्रीमती सूठीबाई दौलतराम छावछरिया पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा माता-पिता, पत्नी और पुत्र की स्मृति में प्रवचन हाल, संत निवास, भक्त निवास, अन्न क्षेत्र विस्तार एवं उद्यान बनवाया गया है।
CM Mohan Yadav ने इस अवसर पर दानदाता एवं ट्रस्ट के प्रमुख बालकृष्ण छावछरिया का शाल एवं पुष्प माला से सम्मान किया। CM Mohan Yadav का ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर ललवानी, महापौर श्री पुष्पमित्र भार्गव, विधायकगण श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा, श्री रमेश मेंदोला तथा श्री गोलू शुक्ला, श्री गौरव राणदिवे, जन-प्रतिनिधि, ट्रस्ट के प्रमुख श्री विनोद अग्रवाल, प्रमुख परामर्शदाता श्री प्रेमचंद गोयल, ट्रस्टी डॉ. कुलभूषण मित्तल सहित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।c
source: http://www.mpinfo.org
For more news: MP

लुधियाना में विजिलेंस का ‘ट्रैप’: जिला उद्योग केंद्र के दो अधिकारी और एक सहायक ₹30,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पंजाब में शिक्षा क्रांति: मार्च 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में लागू होगा ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ सिस्टम; डिजिटल मूल्यांकन से परिणाम होंगे सटीक और तेज़
पंजाब में गरमाई सियासत: बाजवा की ‘जातिवादी’ टिप्पणी पर भड़की AAP; पूरे राज्य में प्रदर्शन, ‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के लगे नारे
दिन-दिहाड़े वारदात, शाम तक गिरफ्तारी! लुधियाना पुलिस की घेराबंदी में फंसे काकोवाल रोड के लुटेरे