CM Nayab Saini ने दी मंजूरी
हरियाणा के CM Nayab Saini ने करनाल में गुड़ मंडी को पुरानी अनाज मंडी से नई अनाज मंडी ( एनजीएम) में शिफ़्ट करने की मंजूरी दे दी है। गुड़ के अलावा इस नई अनाज मंडी में चारा , दालें और मसाले की मार्किट भी शिफ़्ट करने की मंजूरी दी गई है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के इस फैसले से जहां शहरवासियों को पुरानी अनाज मंडी में जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं गुड़ समेत अन्य चीजों के व्यापारियों को भी लाभ होगा। करनाल की पुरानी अनाज मंडी में मुख्य कृषि उत्पादों गेहूं , मक्का, गुड़ आदि की खरीद एवं बिक्री की जाती थी। वर्ष 1999 में करनाल में नई अनाज मंडी विकसित की गई जहां पर अनाज से संबंधित मंडी को शिफ़्ट कर दिया गया। इसके बाद वर्ष 2014 में फल एवं सब्जी मंडी को भी इसी नई अनाज मंडी में शिफ़्ट कर दिया गया था।
प्रवक्ता ने आगे जानकारी दी कि नई अनाज मंडी के लेआउट प्लान में चारा मंडी , गुड़ मंडी, मसाला मंडी और दाल मंडी का भी प्रावधान तो किया गया था परन्तु इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हो पाई थी जिसके कारण उक्त चीजों की मंडी का नई अनाज मंडी में स्थानांतरण नहीं पाया था। मुख्यमंत्री ने अब इस बारे में मंजूरी दे दी है जिससे चारा मंडी , गुड़ मंडी, मसाला मंडी और दाल मंडी को नई अनाज मंडी में शिफ़्ट किया जा सकेगा। इससे जहां करनाल के व्यापारियों को काफी सुविधा होगी वहीँ मार्किट कमेटी को भी राजस्व में इजाफ़ा मिलेगा।
source: http://prharyana.gov.in

बकाया भुगतान नहीं करने पर सरकारी दफ्तर में कुर्की, मचा हड़कंप
रायपुर: यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर पर किया गया प्रदर्शन
राजस्थान विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कल
योगी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी तेज, अप्रैल में फैसला