CM Nayab Saini ने नीरज चोपड़ा की जीत पर कहा, “पूरे देश को आपसे..।”

CM Nayab Saini ने नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। साथ ही कहा कि आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा

CM Nayab Saini: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। दूसरी बार, उन्होंने 89.45 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर सिल्वर मेडल जीता। देश भर से नीरज को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस कड़ी में एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जैवलिन थ्रो का सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा हैं। आप देश की उम्मीदों पर खरे उतरे। आपने देश को पेरिस में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

CM Saini ने आगे लिखा कि लगातार दो ओलंपिक खेलों में मेडल जीतकर जो कीर्तिमान बनाया है, उसकी बराबरी करना बहुत मुश्किल होगा। आपकी इस शानदार उपलब्धि पर पूरा देश, खासकर हरियाणा, गौरवान्वित है।

‘हरियाणा के छोरों ने कमाल किया।’

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास में ब्रांज मेडल जीता है। हरियाणा के तीन खिलाड़ी विजेता टीम में रहे हैं और उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। हिसार के संजय, सोनीपत के सुमित और अभिषेक को विशेष तौर पर बधाई। हरियाणा के युवा खिलाड़ियों ने टीम स्पिरिट का प्रदर्शन किया है। आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन से आज हर हरियाणावासी का सीना गर्व से चौड़ा है।

Related Articles

Back to top button
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे