CM Nayab Saini ने कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट पर कहा, “ये सिर्फ दामाद और मां को खुश..।”

CM Nayab Saini ने कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट पर हमला करते हुए कहा

CM Nayab Saini: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी लगातार विपक्षी पार्टियों पर हमला बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने इसी क्रम में कांग्रेस को घेर लिया है। उनका कहना था कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई पार्टी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चल रहे बहस पर भी उन्होंने बात की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवारों की लिस्ट पर कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार में फंसी हुई है। वह एक पार्टी के साथ गठबंधन की बात कर रही है जो उससे भी अधिक भ्रष्ट है। उन्हें सिर्फ अपना विकास चाहिए।

CM नायब सैनी ने जुबानी हमला करते हुए कहा कि उन्हें जनता और विकास से कोई मतलब नहीं है। इनका अपना खुद का विकास हो जाए और किसी न किसी को खुश करने के लिए जैसे- दामाद को खुश करना है, किसी माता को खुश करना है। कांग्रेस भी इसी तरह सोच रही है। इसके बाद, ये किसी को खुश करने या उसके विकास के बारे में सोच सकते हैं। कांग्रेस की यह मानसिकता है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वे इससे अधिक सोच ही नहीं सकते। कांग्रेस का नेतृत्व और नियत देश और राज्य के अनुकूल है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ है। हरियाणा भी तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।

आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट में 31 नाम हैं, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट, पार्टी के राज्य प्रमुख उदय भान और पूर्व मंत्री गीता भुक्कल भी शामिल हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं और रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

Related Articles

Back to top button
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके