CM नायब सैनी ने हुड्डा पर करारा तंज, कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, जिसेमें सिर्फ बाप-बेटा दिखाई देंगे।

हरियाणा के CM नायब सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, क्योंकि उसके प्रमुख नेता पार्टी से चले गए हैं। बाप-बेटा ही आने वाले समय में कांग्रेस की गाड़ी पर दिखाई देंगे।

CM नायब सैनी: नई दिल्ली में हरियाणा भवन में एक पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी थी। गोहाना कांड हो या मिर्चपुर, पूरा क्षेत्र बाहुबलियों और हिंसा का गढ़ बन चुका था। उनका कहना था कि सरकार वर्तमान में कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपट रही है।

CM ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों को न्याय नहीं मिलता था और वे भयंकर शोषित होते थे। उनका कहना था कि हरियाणा को दस साल की कांग्रेस सरकार ने सिर्फ बर्बाद कर दिया है।

भाजपा सरकार द्वारा पिछले दस वर्षों में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और राज्य ने प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली से चंडीगढ़ साढ़े तीन घंटे में पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ से नारनौल जाने में पहले दस घंटे लगते थे, लेकिन अब ढ़ाई से तीन घंटे लगते हैं।

हमने बैगर खर्ची-पर्ची के दी एक लाख 32 हजार नौकरियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक लाख 32 हजार नौकरी बिना खर्च के दी है, जबकि कांग्रेस के समय में नौकरी अटैची देखकर मिलती थी। आज, गरीब लोगों का बेटा भी सरकारी नौकरी पा चुका है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों को पहले दो या पांच रूपये का चेक मिलता था, लेकिन अब उनकी फसल खराब होने पर पूरी भरपाई दी जाती है। किसानों के लिए किए गए उपायों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएसपी पर गेंहू और धान के अलावा 14 अन्य फसलें भी खरीदी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके