CM Nayab Saini: हरियाणा में अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी रूप से काम मिलेगा? कैबिनेट बैठक में CM नायब सिंह सैनी निर्णय ले सकते हैं

CM Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में अस्थायी कर्मचारियों की मांग पर विचार कर सकते हैं। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए एक समिति गठित की गई है, जो कर्मचारियों के सेवाकाल की समय सीमा तय करेगी

CM Nayab Singh Saini Cabinet Meeting: 5 अगस्त को होने वाली कैबिनेट बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को मंजूरी दे सकते हैं। हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग काफी समय से चल रही है, इसीको ध्यान में रखते हुए  हरियाणा के मुख्यमंत्री इस पर विचार कर रहे हैं। जल्द ही कच्चे कर्मचारी पक्के हो सकते हैं .

इसके लिए भी एक कमेटी बनाई गई है. कमेटी समय सीमा तय करेगी कि कर्मचारी कितने समय से काम कर रहा है, वह समय सीमा भी कमेटी तय करेगी उसे समय सीमा के बाद कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा.

योजना के लिए सरकार ने कमेटी बनाई

हरियाणा सरकार ने इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुत बड़ा दांव खेला है। हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग काफी समय से चली आ रही है, जिसको लेकर कर्मचारी कई बार प्रदर्शन भी करते नजर आए हैं। हरियाणा सरकार ने इस योजना पर एक कमेटी बनाई है जो निर्धारित करेगी कि कर्मचारी कितने साल से कम कर रहा है, इसमें 5 साल, 7 साल या 10 साल कुछ भी हो सकता है.

हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने बताया कि पोर्ट किए गए कर्मचारियों को पक्का करने का विचार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि कई कर्मचारी ऐसे भी हैं जो जो विभाग में तो कम कर रहे हैं लेकिन उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम में पोर्ट नहीं किया है ऐसे कर्मचारियों पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी.

पहली बैठक वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की थी

26 जुलाई को हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की एक बैठक बुलाई, जिसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए अधिकारियों की एक टीम बनाई गई। यद्यपि यह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की पहली बैठक है, जिसमें कई निर्णय लिए गए हैं अभी भी बैठक करने के बाद लिए गए फैसलों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा. इसके बाद मुख्यमंत्री इस पर मोहर लगाएंगे.

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लगने वाली आचार संहिता से पहले ही मुख्यमंत्री कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने वाला ड्राफ्ट पास कर देंगे। इससे कई सालों से निरंतर पक्का करने की मांग को दिखाने वाले कच्चे कर्मचारी भी खुश हैं।

 

Related Articles

Back to top button
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके