CM Nayab Singh Saini ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में दिया योगदान और प्रदेशवासियों से कोष में योगदान देने का किया आह्वान
हरियाणा के CM Nayab Singh Saini ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जल, थल और नभ के शूरवीरों को नमन करते हुए कहा कि सैनिक विपरित परिस्थितियों में अपने पराक्रम से देश की सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं। हम सभी देश पर प्राण न्योछावर करने वाले पराक्रमी योद्धाओं के प्रति कृतज्ञ हैं।
मुख्यमंत्री ने यहां अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में ऑनलाइन अंशदान दिया।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारता व स्वेच्छा से योगदान दें, ताकि इस योगदान से देश सेवा करते हुए शहीद हुए सैनिकों या शारीरिक रूप से अशक्त हो जाने वाले बहादुर सैनिकों के आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण में सहयोग हो सके।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अंशदान देकर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई है।
हरियाणा सरकार पूर्व सैनिकों, शहीदों के आश्रितों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है व उनके उत्थान के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के वरिष्ठ भी मौजूद थे।
source: http://prharyana.gov.in

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत