मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: समस्त हरियाणा वासियों के लिए गर्व की बात है कि इस बार गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत से लेकर आधुनिक हरियाणा की झलक दिखाई देगी।”
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विचार व्यक्त किए, उनका कहना था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इस बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर हरियाणा की एक झांकी लगाई गई है, जो श्रीमद्भगवद गीता के ज्ञान से लेकर आधुनिकता की ओर बढ़ रहे समृद्ध हरियाणा का चित्रण करती है। “समृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास” के थीम पर बनाई गई झांकी में गीता के ज्ञान को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के तौर पर दिखाया गया है, वहीं आईटी के उपयोग से फसल का ब्यौरा भरते और अपनी उपज का भाव देखते किसानों के साथ खेलों में स्पोर्टस पावर के तौर पर उभरते हरियाणा को दिखाया गया है। झांकी में हमारे पैरालम्पिक के मेडल विजेता खिलाड़ी, हरविन्द्र सिंह (शूटिंग), योगेश कथूनिया (डिस्कस थ्रो), अरूणा तंवर (ताइक्वांडो) और तरूण ढिल्लो (बैडमिंटन), देश के लाखों युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देंगे। यहीं नहीं, पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप (PPP) के अनूठे शहरीकरण मॉडल के रूप में विकसित हुए गुरूग्राम की भव्य इमारतों की श्रृंखला भी देखने में आएगी। गुरूग्राम, हरियाणा, देश के बड़े IT सॉफ्टवेयर निर्यातकों में से एक है। हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने इसे बनाया है।
उनका कहना था कि प्रदेशवासियों को खुशी है कि हरियाणा की झांकी कर्तव्य पथ पर लगातार चौथी बार और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में छठी बार प्रदेश की चहुंमुखी उन्नति और समृद्धि को दिखा रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के विकास की राह पर बढ़ते कदमों का श्रेय प्रदेशवासियों को देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की मेहनत के बल पर आज हरियाणा हर क्षेत्र जैसे कृषि, खेल, आईटी और औद्योगिकीकरण में अग्रणी राज्य बना है।
For more news: Haryana

दिन-दिहाड़े वारदात, शाम तक गिरफ्तारी! लुधियाना पुलिस की घेराबंदी में फंसे काकोवाल रोड के लुटेरे
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के ‘हरि बॉक्सर’ ने पाक डॉन शहजाद भट्टी को दी सरेआम धमकी; हथियार लहराते हुए बोला “सिर धड़ से जुदा कर देंगे”
सोनीपत में खौफनाक सड़क हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो सवार 4 युवकों की मौत
तीन दिन से लापता भाजपा नेता अनिल मंगला का शव भाखड़ा नहर से बरामद, सुराग तलाश रही पुलिस