राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: 15 मार्च से इस बार सरकारी खरीद होगी शुरू, किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रबी विपणन मौसम (2025–26) के दौरान सरसों की खरीद पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को कहा कि सरकारी खरीद 28 मार्च की जगह 15 मार्च से शुरू करें, क्योंकि इस बार सरसों की फसल के मंडी में जल्द आगमन होगा। यहां मुख्यमंत्री ने रबी विपणन मौसम (2025–26) के दौरान सरसों की खरीद पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सरसों खरीद की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को हमेशा सर्वोपरि रखती है और किसानों की मदद करने के लिए हमेशा प्रयास करती है। हरियाणा पहला राज्य है जहां सभी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाती है। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरसों की खरीद करने के लिए 108 मंडियां बनाई गई हैं। उन्होंने खरीद एजेंसियों, मंडी बोर्डों और संबंधित विभागों को सरसों की खरीद को व्यवस्थित ढंग से करने के लिए निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को अधिकारियों ने बताया कि राज्य में सामान्य रूप से 17 से 20 लाख एकड़ सरसों की खेती होती है, जबकि रबी फसल सीजन 2024-25 में 21.08 लाख एकड़ सरसों की खेती हुई है। ऐसे में अनुमानित 15.59 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन होगा। भारत सरकार ने इस वर्ष सरसों का न्यूनतम 5950 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया है।

उन्होंने बताया कि किसानों को मेरी फसल मेरे ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत और सत्यापित करनी चाहिए, ताकि वे उक्त समर्थन मूल्य का लाभ ले सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में सरसों को हैफेड और हरियाणा राज्य भण्डारण निगम खरीदेंगे। कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हैफेड, हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग और राज्य भण्डारण निगम के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

For more news: Haryana

Related Articles

Back to top button