CM Nayab Singh Saini
CM Nayab Singh Saini: हरियाणा की नायब सरकार महिलाओं के विकास और सशक्तीकरण करने के लिए कई कदम उठा रही है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई प्रगति हुई है, जैसे कि महिलाओं के लिए समानता, पंचायती राज संस्थाओं में 50 फीसदी आरक्षण, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के माध्यम से उत्थान और लिंगानुपात में सुधार।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज राज्य की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में शानदार काम करके समाज और प्रदेश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, यह राज्य सरकार के प्रयासों का परिणाम है। कृषि, उद्योग, शिक्षा और खेलों सहित हर क्षेत्र में, हरियाणा की महिलाएं अपने कठिन परिश्रम से नित नए आयाम स्थापित कर रही हैं।
कई महिलाएं स्वयं-सहायता समहों में शामिल होकर योगदान दे रही रही हैं। हथकरघा उद्योग, सिलाई, कढ़ाई और अन्य हस्तशिल्प कार्यों में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। इस बात की तस्दीक खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में की है।

पंचायतों के उप निर्वाचन में 56.62 एवं नगर परिषद सुसनेर में 75.96 प्रतिशत हुआ मतदान
दुर्लभ एवं प्रतिबंधित प्रजाति के वन्य-जीव कछुओं की अंतर्राज्यीय तस्करी
युवा, शोधकर्ता और युवा वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर करेंगे संवाद
आजीविका डबरी से लक्ष्मी प्रसाद को मिला दोहरा लाभ, मछली पालन से आमदनी और खेती को सिंचाई का सहारा