मणिपुर में उपद्रवी हिंसा में बिहार के रहनेवाले लक्ष्मण कुमार और दशरथ कुमार की हत्या पर CM Nitish Kumar मर्माहत
CM Nitish Kumar मणिपुर में उपद्रवी हिंसा में बिहार के गोपालगंज जिले के रहनेवाले लक्ष्मण कुमार और दशरथ कुमार की हत्या से मर्माहत हैं।उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने मणिपुर में बिहार निवासियों की
हत्या पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की है।
CM Nitish Kumar ने इस घटना में मृत स्व0 लक्ष्मण कुमार और स्व0 दशरथ कुमार के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने हेतु अधिकारियों को निर्देषित किया है।
CM Nitish Kumar ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति की जानकारी लेने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुॅचाने के लिये सभी आवष्यक व्यवस्थाएँ करने का निर्देष दिया है।
source: http://bihar.gov.in

इंदौर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! लवकुश चौराहे का डबल डेकर फ्लाईओवर 28 अक्टूबर से होगा शुरू
पंडवानी को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार
15 योजनाओं से श्रमिक परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की शिक्षा, मातृत्व सहायता और सामाजिक सुरक्षा का सहारा