CM Nitish Kumar ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाये दी है।
CM Nitish Kumar ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति और परम्परा में पर्व-त्योहारों की एक लंबी शृंखला है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं विविधता में एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा है कि प्रतिवर्ष भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के त्योहार के रूप में बड़े धूमधाम से पारम्परिक रीति रिवाज के अनुसार मनाया जाता है।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग के उपदेश को लोग आत्मसात करने का संकल्प लेते है तथा अपने सुख, समृद्धि एवं सफलता की कामना करते है ।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि यह पर्व प्रदेश में सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह के वातावरण को और मजबूत करेगा तथा बिहार सुखी, समृद्ध और विकसित प्रदेश बनेगा।
Source: https://state.bihar.gov.in/

रात में सफर पड़ा भारी! राजस्थान जा रही लग्जरी बस ट्रक से भिड़ी, 7 की मौत
हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से राहत नहीं, आरोप गठन रोकने वाली याचिका पर सुनवाई टली
किसानों की बल्ले-बल्ले! बिहार में सिंचाई के लिए मिलेगी मुफ्त बिजली
जालंधर में अमित शाह की आज बड़ी रैली, 28 एकड़ में तैयार पंडाल; 4 यात्राओं का होगा समापन