CM Nitish Kumar ने 1, अण्णे मार्ग से परिवहन विभाग की 43 डिलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
CM Nitish Kumar ने 1, अण्णे मार्ग से परिवहन विभाग की 43 डिलक्स बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पूर्व डीलक्स बस का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और बस में दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
ज्ञातव्य है कि नयी डीलक्स बसों के परिचालन से राज्य के विभिन्न हिस्से में लोगों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। सस्ती, सुलभ, सुगम, सुरक्षित अत्याधुनिक सुविधायुक्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए इन 43 डिलक्स बसों का परिचालन राज्य के विभिन्न अंतरक्षेत्रीय मार्गों पर किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मीणा, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, परिवहन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल, राज्य परिवहन आयुक्त श्री नवीन कुमार सहित परिवहन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी रहे मौजूद।
source: http://bihar.gov.in

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 20 हजार शिक्षक भर्ती और 954 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति
गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 88,973 अपराधियों पर की गई कार्रवाई: मुख्यमंत्री
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में सफारी शुरू, जिप्सी राइड से लेकर कोटमसर गुफा तक घूमने का मौका
‘शुक्र मनाएं भारत में हैं, सऊदी अरब में नहीं’, मनोज श्रीवास्तव की पोस्ट पर छिड़ी चर्चा