मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने पूर्व आई0पी0एस0 अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किषोर कुणाल की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने पूर्व आई0पी0एस0 अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किषोर कुणाल की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 आचार्य किषोर कुणाल एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। स्व0 किषोर कुणाल विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से भी जुड़े रहे। स्व0 आचार्य किषोर कुणाल जी ने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव के पद पर रहते हुये विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया। उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पद पर रहते हुये अपने कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित किया। अनके निधन से प्रषासनिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Source: http://bihar.gov.in
For more news: Bihar

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत