CM Nitish Kumar ने पटना जिला के दनियावां में राष्ट्रीय उच्च पथ-30ए (फतुहां-हरनौत-बाढ़) पथ परियोजना अंतर्गत दनियावां बाइपास आर0ओ0बी0 के शिलापट्ट का अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्धाटन किया
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना जिला के दनियावां में राष्ट्रीय उच्च पथ-30ए (फतुहां-हरनौत-बाढ़) पथ परियोजना अंतर्गत दनियावां बाइपास आर0ओ0बी0 के शिलापट्ट का अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्धाटन किया। उद्धाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने दनियावां आर0ओ0बी0 का निरीक्षण किया और कहा कि इस आर0ओ0बी0 के बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। रेलवे गुमटी के कारण पहले यहां अक्सर जाम की समस्या हुआ करती थी। अब इसके शुरू हो जाने से वाहनों का परिचालन सुचारू रुप से होगा। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय उच्च पथ-30 ए (फतुहा-हरनौत-बाढ़ पथ) फतुहा से प्रारंभ होकर दनियावां, जैतीपुर मोड़, हरनौत, सकसोहरा होते हुए बाढ़ तक जाती है। इसकी कुल लम्बाई 71.77 कि०मी० है। वर्तमान में 1.17 कि०मी० दनियावां बाइपास का निर्माण रेलवे द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन के लिए नए आर0ओ0बी0 को समाहित करते हुए पूर्ण कर लिया गया है। दनियावां बाइपास के निर्माण का मुख्य उद्देश्य दनियावां बाजार में स्थित रेलवे फाटक के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम से निराकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है। इस पथ पर आवागमन प्रारंभ होने से पटना जिला तथा नालंदा जिला के बीच बेहतर संपर्कता हो जाएगी। यह पथ 36.474 कि0मी0 पटना जिला तथा 35.30 कि0मी0 नालंदा जिला में स्थित है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ0 एस0 सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री बी0 कार्तिकेय धनजी, आयुक्त पटना प्रमंडल श्री मयंक बरवड़े, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ0 चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
suorce: http://bihar.gov.in

ट्विशा केस में गवाहों की सुरक्षा पर CBI ने जताई चिंता, भोपाल में धमकी मिलने का खतरा
‘यूपी राइज 2026’: उत्तर प्रदेश में नवाचार और स्वरोजगार की नई उड़ान
दीवाली के बाद धनास कॉलोनी पर होगी कार्रवाई, स्लम फ्री सिटी बनेगा चंडीगढ़
आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त, दो ऑपरेटरों को हटाने के निर्देश