CM Nitish Kumar का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।
CM Nitish Kumar ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।
इसके पष्चात् मुख्यमंत्री ने पटना सिटी के नौजर घाट, दीवान मुहल्ला स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर0के0 सिन्हा, पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू, पूर्व विधान पार्षद सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ0 रणवीर नंदन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पुलिस महानिदेषक श्री आलोक राज, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विषेष कार्य पदाधिकारी डॉ0 गोपाल सिंह सहित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पूजा समिति तथा श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक समिति के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
source: http://bihar.gov.in

खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लइका घर’ से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
प्रदेश में धमतरी जिला अव्वल; 501 राजस्व ग्रामों में ड्रोन सर्वे पूरा, 63 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख तैयार
मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन