मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार पूर्व आई0पी0एस0 अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव स्व0 आचार्य किषोर कुणाल के श्राद्धकर्म में शामिल हुये
मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार पूर्व आई0पी0एस0 अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य स्व0 किषोर कुणाल के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। कुर्जी स्थित बिहार विद्यापीठ परिसर में आयोजित श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार ने स्व0 किषोर कुणाल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार ने स्व0 आचार्य किषोर कुणाल की धर्मपत्नी श्रीमती अनीता कुणाल, पुत्र श्री सायन कुणाल, बहू एवं सांसद श्रीमती शाम्भवी, स्व0 आचार्य किषोर कुणाल के समधी एवं ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अषोक चौधरी सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी षिक्षा मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री हरि सहनी, सांसद श्री देवेष चन्द्र ठाकुर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
source: http://bihar.gov.in
For more news: Bihar

मॉडलिंग और मुंबई में करियर का सपना दिखाकर ठगी? होटल का भुगतान किए बिना आयोजक फरार
बिहार के हवाई यात्रियों को झटका, 1 से 15 नवंबर तक पटना-बेंगलुरु विमान सेवा रहेगी बंद
दिवाली पर जयपुर में ट्रैफिक का नया नियम, सिंधी कैंप नहीं आएंगी रोडवेज बसें; जानें नए बस स्टैंड
मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, ओडिशा से लेकर असम तक जुटेंगे कलाकार, जनजातीय उत्सव में दिखेगी देश की सांस्कृतिक विविधता