CM Nitish Kumar
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी तथा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। पटना के शास्त्रीनगर पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार ने शास्त्रीनगर पार्क में स्थापित स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष श्री नंद किषोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अषोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेषी सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री महेष्वर हजारी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री जमा खान, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, विधान पार्षद श्री रविन्द्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ0 एस0 सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्रीकुमार रवि, षिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद अफजल अब्बास, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।
source: http://state.bihar.gov.in
परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को दिखाई हरी झंडी
पारंपरिक वैद्यों का ज्ञान अमूल्य विरासत, आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षण जरूरी : वन मंत्री केदार कश्यप
लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्य मंत्री गौर
MP के शिवपुरी में परमाणु बिजलीघर की तैयारी, जमीनों की कीमतों में उछाल