मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हुई तबीयत खराब, प्रगति यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव और राजभवन का कार्यक्रम भी रद्द

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालत खराब होने के बाद उनकी प्रगति यात्रा का कार्यक्रम भी बदला गया है। प्रगति यात्रा में 27 जनवरी को पूर्णिया जाने वाले थे।

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब हो गई, इसलिए उनका पूर्णिया दौरा रद्द कर दिया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थता के कारण शामिल नहीं हो सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित टोला में हर साल होने वाले झंडोत्तोलन समारोह में शामिल होते थे बावजूद वहां नहीं गए। फिलहाल वो सीएम आवास में आराम कर रहे हैं।

विकास यात्रा कार्यक्रम में बदलाव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालत खराब होने के बाद उनकी प्रगति यात्रा का कार्यक्रम भी बदला गया है। प्रगति यात्रा में  27 जनवरी को पूर्णिया जाने वाले थे। प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, सूत्रों ने बताया लेकिन इसी बीच गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत थोड़ी खराब हो गई है। इसलिए, उनकी प्रगति यात्रा का तीसरे चरण का कार्यक्रम बदल गया है।

कैबिनेट विभाग ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से पूर्णिया में होने वाली सीएम की प्रगति यात्रा स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में कुछ परिवर्तन हुए हैं। मुख्यमंत्री आवास पर डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत को लगातार देख रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टरों की सलाह पर सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। वे सर्दी और बुखार से पीड़ित हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब 28 जनवरी को पूर्णिया जाएंगे

कैबिनेट विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब 27 जनवरी की 28 जनवरी को पूर्णिया जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 जनवरी को कटिहार में प्रगति यात्रा पर रहेंगे, जबकि 30 जनवरी को मधेपुरा में उनकी प्रगति यात्रा होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा करेंगे।

For more news: Bihar

Exit mobile version