CM Pushkar Dhami ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।
CM Pushkar Dhami ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया। विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी श्री शेखर पंत ने विधानसभा परिसर में 04 हजार फलदार पौधे लगाए हैं, पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक श्री अनिल नौटियाल, श्री मदन सिंह बिष्ट, श्री हरीश धामी, श्री आदेश चैहान, श्री मनोज तिवारी, विधानसभा भराड़ीसैंण के प्रभारी श्री शेखर पंत मौजूद थे।

बिस्किट विवाद: FSSAI की कार्रवाई के बाद भी सवाईमाधोपुर में नहीं लिए गए सैंपल, जनता की सेहत से खिलवाड़
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस, खराब 108 एम्बुलेंस वाहनों को बदलने का आदेश
MP News: कैलाश मकवाना की सेवानिवृत्ति तारीख पर गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय में मतभेद
मोहन भागवत आज पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, RSS की प्रांतीय इकाई को दो हिस्सों में बांटने पर चर्चा