CM Pushkar Dhami ने बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजाअर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुखसमृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
CM Pushkar Dhami ने बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजाअर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुखसमृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए, प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन व पर्यटन और भी सशक्त होगा। इससे न केवल वर्षभर पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, बल्कि यहां के अनेक पर्यटन स्थल भी प्रचलित होंगे। साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, श्री भरत चैधरी,श्री बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय, भी उपस्थित थे।
source: http://uttarainformation.gov.in

जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत
पंजाब में ‘महाधोखा’! मुख्यमंत्री सैनी बोले “AAP ने किसानों और कानून-व्यवस्था का किया बुरा हाल”
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!