रायपुर.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा पहुंचकर मानसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे. दोपहर 1 बजे वे विधानसभा परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे.
इसके बाद दोपहर 1:55 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी के लिए रवाना होंगे, जहां वे पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वापस रायपुर लौटेंगे और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे.
आज निकलेगी शांति वोरा की अंतिम यात्रा
रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा की अंतिम यात्रा आज उनके पदमनाभपुर स्थित निवास से निकाली जाएगी. इसके बाद दुर्ग के शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. शांति वोरा, कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता थीं. उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के दुर्ग पहुंचने की संभावना है.

हरियाणा के हिसार को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, रिंग रोड के लिए दो वित्तीय विकल्पों पर मंथन
जयपुर के 35 हजार लोगों के लिए खुशखबरी, 56 कॉलोनियों में जल्द शुरू होगी बीसलपुर जलापूर्ति
झारखंड में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को MSP के साथ बढ़ा बोनस; कैबिनेट बैठक में लग सकती है मुहर
पंजाब सरकार का बड़ा कदम, भगवान वाल्मीकि तीर्थ के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे ₹17.72 करोड़