CM Yogi ने हाथरस में घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे, घटनास्थल का दौरा किया

CM Yogi: हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सभी दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी ने आज हाथरस में अस्पतालों में लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जांच की।

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाबा भोले के सत्संग में एक भयानक दुर्घटना हुई है। जिसमें अभी तक 121 लोग मर चुके हैं। CM योगी ने कल घटनास्थल पर दो मंत्रियों को घटनास्थल पर जांच करने के लिए भेजा था। वहीं कल रात को बाबा के मुख्य सेवादार के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। CM योगी ने बुधवार को हाथरस पहुंचकर इस दुःखद हादसे की जांच की।

CM योगी ने हाथरस पहुंचने पर पहले वहां के जिला अस्पताल में प्रवेश किया। वहां उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकत की। मुख्यमंत्री ने घायलों से भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को घायलों को हर संभव मदद करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, उन्होंने हादसे में मरने वालों और अस्पताल में भर्ती हुए लोगों की रिपोर्ट भी देखी।

आयोजन समिति के प्रभारी देव प्रकाश मधुकर थे।

मुख्य आयोजन समिति में 6 लोग शामिल थे। जिनमें देवप्रकाश मधुकर, चंद्र देव, राम प्रकाश, अनार सिंह, संजू यादव और महेश चंद्र हैं।देव प्रकाश मधुकर इस आयोजन समिति के प्रभारी थे, जिसके 1 से 4 नंबर तक सदस्य एक ही कॉलोनी, न्यू कॉलोनी दमदपुरा से हैं। फिलहाल ये चारों आयोजक घर पर नहीं है.।

लेकिन आयोजन समिति के एकमात्र सदस्य अनार सिंह की पत्नी ने कहा कि वे सत्संग संग स्थल गए थे। पर जब लोगों को एंबुलेंस में रखा जा रहा था। फिर वापस आ गए। मैं और मेरे पति आयोजन समिति में थे, लेकिन मुख्य तो मधुकर हैं. मेरी पति से मेरी बात नहीं हुई. उनका फोन भी नहीं लग रहा. पुलिस एक बार आई थी.

Related Articles

Back to top button
काले लहसुन के 6 स्वास्थ्य लाभ डार्क सर्कल के लिए अद्भुत घरेलू उपचार दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव
काले लहसुन के 6 स्वास्थ्य लाभ डार्क सर्कल के लिए अद्भुत घरेलू उपचार दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची