आदमपुर मेन रोड पर बिजली विभाग के सामने एक मारुति ब्रेजा कार और ई-रिक्शा में भयंकर टक्कर हुई है। ई-रिक्शा चालक जगननाथ पुत्र बूटा राम निवासी काला बकरा जालंधर, सवार अमनदीप कौर पुत्री बिहारी लाल गांव अर्जुनवाल और दूसरी लड़की मनजिंदर कौर पुत्री जसविंदर सिंह गांव उदेसियां गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों को आदमपुर के निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि ड्राइवर नशे में था। गाड़ी के मालिक दलजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव नवां को आदमीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहाली IT सिटी-कुराली कॉरिडोर से आसान होगा सफर, 45 मिनट की होगी बचत
मोहाली के बिल्डर को झटका, पंजाब सरकार ने रद की ₹40 करोड़ की राहत
पंजाब के जगशेर ने विश्व जूनियर बैडमिंटन में बढ़ाया मान, कांस्य जीतने पर CM मान ने सराहा
चंडीगढ़ के 9 ऐतिहासिक फर्नीचर फ्रांस में होंगे नीलाम, 25 अक्टूबर को लगेगी बोली