एसीएस स्वास्थ्य की अध्यक्षता में समिति गठित
समग्र स्वास्थ्य योजना का अंतिम प्रारूप का करेगी निर्धारण
भोपाल
राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए प्रस्तावित समग्र स्वास्थ्य योजना के अंतिम प्रारूप, नीति निर्धारण के साथ ही कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों से परामर्श कर योजना को मंत्रि-परिषद के समक्ष अनुमोदन के लिए अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में अपर मुख्य सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग सदस्य जबकि आयुक्त लोक स्वास्थ्य सदस्य-सचिव होंगे। समिति प्रस्तावित योजना के सभी आवश्यक तत्वों जैसे पात्रता, कवरेज, वित्तीय माडल, क्रियान्वयन संरचना तथा हितधारकों के परामर्श को समाहित कर विस्तृत योजना दस्तावेज तैयार करेगी, जिसे मंत्रि-परिषद के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

डॉ. विनय उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान से सम्मानित
राजस्थान की 6838 खदानें अरावली को कर रहीं खोखला, 10 साल में औषधीय पौधों पर संकट
अयोध्या के दीपोत्सव पर CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- आस्था के साथ आर्थिकी को भी मिल रही नई ऊर्जा
भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी कानूनी राहत, CBI अदालत ने बंद किया मामला