मोगा से ‘नशा मुक्त पंजाब’ का शंखनाद: केजरीवाल और मान ने दिलाई लाखों को शपथ; बोले— “तस्करों के महलों पर बुलडोजर चलना तो सिर्फ शुरुआत है”

मोगा : मोगा में विलेज डिफेंस कमेटी (वी.डी.सी.) के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा कि जहां शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने राज्य को नशों में डुबो दिया, वहीं आप की सरकार इस नुकसान की भरपाई के लिए नशों के कारोबार में शामिल हर किसी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

आप प्रमुख ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने नशा तस्करों को बचाने की बजाय उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने 2,000 किलो से अधिक नशे की बरामदगी, बड़े सौदागरों को जेलों में डालने और उनके महलनुमा घरों पर बुलडोजर चलाने का हवाला देते हुए कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के जमीनी स्तर पर सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं। उन्होंने पंजाब के लोगों को सचेत करते हुए कहा कि अगर पिछली सरकारें सत्ता में आईं तो पंजाब को फिर नशों की दलदल में जाने से कोई नहीं बचा सकता।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि आप की सरकार युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब पर चिट्टे के दाग को मिटाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की रणनीति इस अभियान को सख्ती से लागू करने के माध्यम से नशा मुक्त पंजाब सृजित करने की ओर केंद्रित है, जिसमें हर गांव में खेल मैदानों का निर्माण और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना शामिल है। विपक्षी नेतृत्व पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, ये वे शैतान हैं जो नशे और अपराधियों को संरक्षण देकर राज्य को बर्बाद करना चाहते हैं, जिसके कारण लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है। अब ये सभी पंजाब-विरोधी ताकतें पंजाब को बर्बाद करने के लिए एकजुट हो गई हैं, और अब समय आ गया है कि पंजाबी भी एकजुट होकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएँ। राज्य सरकार की जनहितकारी पहलों का उल्लेख करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, आज हर गाँव के अंतिम छोर तक पानी पहुँच रहा है, जबकि पहले नहर का पानी केवल संपन्न लोगों के खेतों तक ही सीमित रह जाता था। इस मौके आप के वरिष्ठ नेता और आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा, च्च्युद्ध नशे के विरुद्ध ने नशे की कमर तोड़ दी है और 17,000 नशा तस्करों को जेल भेजा गया है।ज्ज् उन्होंने कहा, युद्ध नशे के विरुद्ध का दूसरा चरण नशे की बीमारी के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा, और गाँव रक्षा कमेटियां (वीडीसी) पंजाब को नशा-मुक्त बनाने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएँगी।ज्ज् मनीष सिसोदिया ने कहा कि पुलिस और सिविल प्रशासन के सक्रिय सहयोग से इस अभियान को जारी रखने में गाँव रक्षा कमेटियों को प्रमुख भूमिका निभानी होगी। एक ऐतिहासिक पहल के तहत, सोमवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लाखों लोगों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने की शपथ दिलाई गई।

इससे पहले, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों को पंजाब को नशा-मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कई कैबिनेट मंत्री, विधायक, सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Exit mobile version